तेरी याद

तेरी हामियाँ और मेरी खामियाँ

इनसे ही तेरा मेरा मिलन हुआ

तेरी हामियाँ और मेरी खामियाँ

बस ऐसे ही तेरा मेरा मिलन हुआ


अब जब हमको तेरी आदत हुई है

तू इस दिल से क्यूँ रुखसत हुई है

कुछ तो हमारे बारे में सोचो जाना

कैसे गुजारूं जीवन तेरे बिना


अश्कों की लड़ियाँ पिरोती ही जाए

जब जब मुझको तेरी याद सताए

बीच मझधार माझी जाता भी है क्या

ऐसे भला कोई करता भी है क्या


रातों को जब जब तुझको निहारूँ

अश्कों से सारी तस्वीर भीगा डालूँ

कोई जब मुझसे पूछे क्यों रो रहा हूँ

बस इतना बता कि उनको क्या मैं बोलूँ


ऐसा नहीं हो कि देरी हो जाये

तेरे आने से पहले कहीं हम ना खो जाएं

बैठ के हम सारी उलझन सुलजाले

फिर से वही पुरानी प्रीत निभाले


मेरी भावना - 2

सोचूँ नहीं

क्या होगा सही

बस कर्मों पे चित्त मैं लगाऊँ


होगा सही या

होगा नही 

ये सोच के क्यूँ घबराऊँ


बढ़ते चलूँ

मुस्कुराते मिलूँ

बस ऐसे ही पल मैं कमाऊँ


मेरे हाथ में

जो कुछ भी है

जी जान से वो मैं कर जाऊँ


भूत से सीखूँ

आज चलूँ और

फल को ईनाम सा मानूँ


हरकत मेरी

बरकत बने सब की

बस ऐसे विचार मैं लाऊँ


दया भगवन 

तेरी सब पे बने

बस यही अरदास लगाऊँ


तेरे जाने के बाद

तेरे जाने के बाद तेरा चेहरा
मेरी आँखों पर बस तेरा पहरा
याद तेरी हर पल ही रुलाये
ठहर ठहर पलकें नम जाये
जागूँ सौंऊँ बस तू ही जहन में
थोड़ी देर में लगूँ सिसकने
जब भी कोई काम मे करता
उसमें तेरा अंदाज ढूंढता
कुछ ना सूझे अब मैं करूँ क्या
मेरा जीना जरूरी है क्या
अंतिम बार तुझे देख न पाया
लिपट में तुझसे रो भी न पाया
मनोदशा तेरी क्या होगी
जब तुझको याद मेरी आई होगी
कोई निकट परिचित न था तेरे
शायद ढूंढे अपनों के चेहरे
तूने जो देखे थे सपने
करूँगा मैं अब उनको पूरे
धीरे धीरे मैं संभल जाऊँगा
गिर गिर के चलना सिख जाऊँगा
तेरी कमी हरदम ही खलेगी
अब तेरी संगत मुझे न मिलेगी
बिन तेरे सब सूना सूना
हाय रे ये क्या कर दिया कोरोना

Love to here your feedback over below link
https://wa.me/919320213421



एक अपील

पता नहीं ये कब समझेंगे
सरकार की बात ये कब मानेंगे
क्यों जीवन को यूँ ठुकराते
जान का मुल्य ये कब जानेंगे

चौड़ी सड़कें संकरी गलियाँ
जाने का ना कोई ज़रिया
फिर भी निकले, घूमे, डोले
बार बार क्या तुझको बोले

क्या उनके परिवार नहीं है
मोहब्बत से सारोबार नहीं है
मत बन पागल अब भी संभल ले
घर में रुक, यात्रा को टाल ले

मुश्किल से जो गति मिली थी
शनि जाल में पड़ी फंसी सी
अर्थ तंत्र बैसाखी पकड़े
बढ़ने को वह हरदम तरसे

मानव का नाम बचाले मानव
मत बन तू अब फिर से दानव
बर्ताव में थोड़ी नरमी धरले
जो बोले योद्धा उसको सुनले

योद्धाओं पर सारा देश है आश्रित
फिर भी क्यूँ करते अपमानित
कुछ तो शर्म हृदय में भर लो
इंसानियत का परिचय तो दो

ये युद्ध नहीं किसी शत्रु से है
लड़ाई ख़ुद की ख़ुद से ही है
जो संयम का शस्त्र धरेगा
"कोविड" उसका कुछ न करेगा

हाथ जोड़ करूँ सबसे विनती
मानो जीवन बहुत कीमती
मत फैलाओ कोविड को तुम
रहो सचेत सुरक्षित हरदम

महामारी

बेबसी इंसानों में ऐसी देखी नहीं
खतरा है या चेतावनी कुदरत की
अभी तक क्रूरता महामारी की ऐसी देखी नहीं

इंसानों को खतरा इंसानों से हमेशा ही रहा है
बिना अस्त्र शस्त्र की मारामारी ऐसी देखी नहीं

राजाओं के महल भी अछूते नहीं रहे
इंसानों को इंसानों से घबराहट ऐसी देखी नहीं

जो घूमते थे बेपरवाह घर से बाहर
उन्होंने घर में नजरबंदी ऐसी देखी नहीं

कुदरत के ख़िलाफ़ मानव कितना जायेगा भला
खुद के खिलाफ कुदरत की नियती ऐसी देखी नहीं

सैंकड़ों महामारियों ने घेरा है मानव जाति को
पर जैसी तबाही "कोरोना" से हुई है
अब तक तबाही ऐसी देखी नहीं