मेरी भावना - 2

सोचूँ नहीं

क्या होगा सही

बस कर्मों पे चित्त मैं लगाऊँ


होगा सही या

होगा नही 

ये सोच के क्यूँ घबराऊँ


बढ़ते चलूँ

मुस्कुराते मिलूँ

बस ऐसे ही पल मैं कमाऊँ


मेरे हाथ में

जो कुछ भी है

जी जान से वो मैं कर जाऊँ


भूत से सीखूँ

आज चलूँ और

फल को ईनाम सा मानूँ


हरकत मेरी

बरकत बने सब की

बस ऐसे विचार मैं लाऊँ


दया भगवन 

तेरी सब पे बने

बस यही अरदास लगाऊँ


तेरे जाने के बाद

तेरे जाने के बाद तेरा चेहरा
मेरी आँखों पर बस तेरा पहरा
याद तेरी हर पल ही रुलाये
ठहर ठहर पलकें नम जाये
जागूँ सौंऊँ बस तू ही जहन में
थोड़ी देर में लगूँ सिसकने
जब भी कोई काम मे करता
उसमें तेरा अंदाज ढूंढता
कुछ ना सूझे अब मैं करूँ क्या
मेरा जीना जरूरी है क्या
अंतिम बार तुझे देख न पाया
लिपट में तुझसे रो भी न पाया
मनोदशा तेरी क्या होगी
जब तुझको याद मेरी आई होगी
कोई निकट परिचित न था तेरे
शायद ढूंढे अपनों के चेहरे
तूने जो देखे थे सपने
करूँगा मैं अब उनको पूरे
धीरे धीरे मैं संभल जाऊँगा
गिर गिर के चलना सिख जाऊँगा
तेरी कमी हरदम ही खलेगी
अब तेरी संगत मुझे न मिलेगी
बिन तेरे सब सूना सूना
हाय रे ये क्या कर दिया कोरोना

Love to here your feedback over below link
https://wa.me/919320213421



एक अपील

पता नहीं ये कब समझेंगे
सरकार की बात ये कब मानेंगे
क्यों जीवन को यूँ ठुकराते
जान का मुल्य ये कब जानेंगे

चौड़ी सड़कें संकरी गलियाँ
जाने का ना कोई ज़रिया
फिर भी निकले, घूमे, डोले
बार बार क्या तुझको बोले

क्या उनके परिवार नहीं है
मोहब्बत से सारोबार नहीं है
मत बन पागल अब भी संभल ले
घर में रुक, यात्रा को टाल ले

मुश्किल से जो गति मिली थी
शनि जाल में पड़ी फंसी सी
अर्थ तंत्र बैसाखी पकड़े
बढ़ने को वह हरदम तरसे

मानव का नाम बचाले मानव
मत बन तू अब फिर से दानव
बर्ताव में थोड़ी नरमी धरले
जो बोले योद्धा उसको सुनले

योद्धाओं पर सारा देश है आश्रित
फिर भी क्यूँ करते अपमानित
कुछ तो शर्म हृदय में भर लो
इंसानियत का परिचय तो दो

ये युद्ध नहीं किसी शत्रु से है
लड़ाई ख़ुद की ख़ुद से ही है
जो संयम का शस्त्र धरेगा
"कोविड" उसका कुछ न करेगा

हाथ जोड़ करूँ सबसे विनती
मानो जीवन बहुत कीमती
मत फैलाओ कोविड को तुम
रहो सचेत सुरक्षित हरदम

महामारी

बेबसी इंसानों में ऐसी देखी नहीं
खतरा है या चेतावनी कुदरत की
अभी तक क्रूरता महामारी की ऐसी देखी नहीं

इंसानों को खतरा इंसानों से हमेशा ही रहा है
बिना अस्त्र शस्त्र की मारामारी ऐसी देखी नहीं

राजाओं के महल भी अछूते नहीं रहे
इंसानों को इंसानों से घबराहट ऐसी देखी नहीं

जो घूमते थे बेपरवाह घर से बाहर
उन्होंने घर में नजरबंदी ऐसी देखी नहीं

कुदरत के ख़िलाफ़ मानव कितना जायेगा भला
खुद के खिलाफ कुदरत की नियती ऐसी देखी नहीं

सैंकड़ों महामारियों ने घेरा है मानव जाति को
पर जैसी तबाही "कोरोना" से हुई है
अब तक तबाही ऐसी देखी नहीं

दृष्टि

शहंशाओं के रुतबे ज़ार होते देखे हैं
शब्दों के बाण दिल के पार होते देखे हैं
कर्मो के खेल अदभुत होते है
सारथी को ज्ञान का संचार करते देखे हैं

कभी शांत तो कभी दरिया में ज्वार देखे है
मन मे उठे सैकड़ों विचार देखे हैं
इश्क़ के दीवाने यूँहीं बदनाम नहीं होते हैं
लौ में जलते पतंगे हज़ार देखे है

अबला पे समाज को सवार होते देखे है
भरी सभा में पंडितों को गंवार होते देखे है
सही औऱ गलत समय के अधीन ही तो होते है
नारी अपमान से सैकड़ों संहार होते देखे है

हट्टे कट्टे को बीमार होते देखे हैं
कुरीतियों से बिकते घर बार देखे हैं
एक चेहरे में अनेकों किरदार होते है
दिलों में अंधेरे किन्तु रोशन बाज़ार होते देखे है

प्यार से सराबोर कभी, बंटते परिवार देखे हैं
सगे भाइयों में मनमुटाव अपार देखे हैं
जर ज़मीन क्या कभी साथ में जाते है
बस इसी चक्कर में रिश्ते तार तार होते देखे हैं

इंसानों में ही देव और दानवों के अवतार होते देखे हैं
दवाखानों में इंसानियत के व्यापार होते देखे हैं
सब चिकित्सक ऐसे ही नहीं होते है
बाबा आम्टे जैसों के सम्पूर्ण जीवन,
समाज कल्याण में निसार होते देखे है

आदमी के पीछे औरत की ज़िन्दगी के रंग निकलते देखे है
लाख तानों के बावजूद बच्चों की ढ़ाल होते देखे है
पता नही कि औलाद ये त्याग कैसे समझते है
पर माताओं के दिल हमेशा ही दिलदार होते देखे है