एक अपील

पता नहीं ये कब समझेंगे
सरकार की बात ये कब मानेंगे
क्यों जीवन को यूँ ठुकराते
जान का मुल्य ये कब जानेंगे

चौड़ी सड़कें संकरी गलियाँ
जाने का ना कोई ज़रिया
फिर भी निकले, घूमे, डोले
बार बार क्या तुझको बोले

क्या उनके परिवार नहीं है
मोहब्बत से सारोबार नहीं है
मत बन पागल अब भी संभल ले
घर में रुक, यात्रा को टाल ले

मुश्किल से जो गति मिली थी
शनि जाल में पड़ी फंसी सी
अर्थ तंत्र बैसाखी पकड़े
बढ़ने को वह हरदम तरसे

मानव का नाम बचाले मानव
मत बन तू अब फिर से दानव
बर्ताव में थोड़ी नरमी धरले
जो बोले योद्धा उसको सुनले

योद्धाओं पर सारा देश है आश्रित
फिर भी क्यूँ करते अपमानित
कुछ तो शर्म हृदय में भर लो
इंसानियत का परिचय तो दो

ये युद्ध नहीं किसी शत्रु से है
लड़ाई ख़ुद की ख़ुद से ही है
जो संयम का शस्त्र धरेगा
"कोविड" उसका कुछ न करेगा

हाथ जोड़ करूँ सबसे विनती
मानो जीवन बहुत कीमती
मत फैलाओ कोविड को तुम
रहो सचेत सुरक्षित हरदम

महामारी

बेबसी इंसानों में ऐसी देखी नहीं
खतरा है या चेतावनी कुदरत की
अभी तक क्रूरता महामारी की ऐसी देखी नहीं

इंसानों को खतरा इंसानों से हमेशा ही रहा है
बिना अस्त्र शस्त्र की मारामारी ऐसी देखी नहीं

राजाओं के महल भी अछूते नहीं रहे
इंसानों को इंसानों से घबराहट ऐसी देखी नहीं

जो घूमते थे बेपरवाह घर से बाहर
उन्होंने घर में नजरबंदी ऐसी देखी नहीं

कुदरत के ख़िलाफ़ मानव कितना जायेगा भला
खुद के खिलाफ कुदरत की नियती ऐसी देखी नहीं

सैंकड़ों महामारियों ने घेरा है मानव जाति को
पर जैसी तबाही "कोरोना" से हुई है
अब तक तबाही ऐसी देखी नहीं

दृष्टि

शहंशाओं के रुतबे ज़ार होते देखे हैं
शब्दों के बाण दिल के पार होते देखे हैं
कर्मो के खेल अदभुत होते है
सारथी को ज्ञान का संचार करते देखे हैं

कभी शांत तो कभी दरिया में ज्वार देखे है
मन मे उठे सैकड़ों विचार देखे हैं
इश्क़ के दीवाने यूँहीं बदनाम नहीं होते हैं
लौ में जलते पतंगे हज़ार देखे है

अबला पे समाज को सवार होते देखे है
भरी सभा में पंडितों को गंवार होते देखे है
सही औऱ गलत समय के अधीन ही तो होते है
नारी अपमान से सैकड़ों संहार होते देखे है

हट्टे कट्टे को बीमार होते देखे हैं
कुरीतियों से बिकते घर बार देखे हैं
एक चेहरे में अनेकों किरदार होते है
दिलों में अंधेरे किन्तु रोशन बाज़ार होते देखे है

प्यार से सराबोर कभी, बंटते परिवार देखे हैं
सगे भाइयों में मनमुटाव अपार देखे हैं
जर ज़मीन क्या कभी साथ में जाते है
बस इसी चक्कर में रिश्ते तार तार होते देखे हैं

इंसानों में ही देव और दानवों के अवतार होते देखे हैं
दवाखानों में इंसानियत के व्यापार होते देखे हैं
सब चिकित्सक ऐसे ही नहीं होते है
बाबा आम्टे जैसों के सम्पूर्ण जीवन,
समाज कल्याण में निसार होते देखे है

आदमी के पीछे औरत की ज़िन्दगी के रंग निकलते देखे है
लाख तानों के बावजूद बच्चों की ढ़ाल होते देखे है
पता नही कि औलाद ये त्याग कैसे समझते है
पर माताओं के दिल हमेशा ही दिलदार होते देखे है

पानी

नदियों में पानी की कमी है
पारदर्शिता बिन पानी है

कोई जलाशय अब नहीं गिला
झाड़ जो सूखा हो गया पीला

पंछी नहीं कोई बोले बोली
खाली पड़ी है हर इक डाली

दूर दूर तक पैदल जाती
बहू बेटियाँ पानी लाती

कृषक लटकते जाये कब तक
बिन पानी जान गंवाए कब तक

कुछ तो शर्म कर बहाने वाले
टब में डूब के नहाने वाले

रेत ही रेत चारों तरफा है
क्या इंसान से देव खफ़ा है

आसमान है खाली खाली
गर्मी अब ना जाए टाली

बादल रस्ता भूल गये है
या घर से वो निकले नहीं है

पशु बिचारे भटके दर दर
पानी की नहीं बूँद कहीं पर

उनकी नहीं है भूल यहाँ पर
मानव माटी को करता जर जर

कोई इसको सदुपयोग सिखादे
नीर का मूल्य इसे समझा दे

वरना नीर सब लील जाएगा
बाद में तू ही पछतायेगा

ज़रा विवेक से उपयोग करो तुम
अगली पीढ़ी का ध्यान धरो तुम

सोचो बिन पानी क्या होगा
त्राहिमान हर बच्चा होगा

करो विचार अब क्या करना है
व्यर्थ पानी या संचय करना है

इस शुरुआत की तुम से आशा
पशुओं से नहीं कुछ अभिलाषा

पेड़ लगाओ पानी बचाओ
घर घर यह संदेश बढ़ाओ

ठहर ज़रा मौसम बदलेंगे
पेड़ों के भी रंग बदलेंगे

पेड़ घने और छाँवदार होंगे
दरख़्त पे नये पुष्प खिलेंगे

झूम के पंछी फिर आएंगे
हर नीड़ में नन्ही चोंच भरेंगे

सबका जीवन खुशहाल रहेगा
जब तक पास में नीर रहेगा

तिनका तिनका

तिनका तिनका ले उड़ा
तरुवर से खग आकाश
एक घरोंदा बन जाए
बस इतनी सी आस

उसे खबर नहीं आएगी आँधी
फिर से वही होगी बर्बादी
फिर से उसको जाना होगा
तिनका तिनका लाना होगा

इसी बीच कहीं थक जाएगा
लौट के वापस न वो आएगा
कहीं तिनकों के ऊपर लेटा
विचार करे मैंने क्या है समेटा

ना कुछ लाया ना कुछ संग में
दर्द भरा मेरे रग रग में
साथी मेरा इंतज़ार करेंगे
उड़ के खोज खबर भी लेंगे

लेकिन मैं कहीं मिल न पाऊँगा
थोड़े दिन यादों में रहूँगा
यही श्रृंखला अब तक चली है
घर के पीछे इक उम्र कटी है

कब तक ऐसा चलता रहेगा
दाने पानी को तकता रहेगा
उम्र है छोटी ये ध्यान तू धरले
थोड़ी पुण्य कमाई करले

राम नाम का भजन नहीं सब कुछ
पर इसके सिवा संग चले ना अब कुछ
तिनके के संग मणका फ़िरा ले
जनम मरण से पीछा छुड़ा ले

रघुवर तेरे नाम का ये मन
सुमिरण करता जाए
जो मेरे बस में नहीं बस
वो तू ही पार लगाए